जहानाबाद में चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Jehanabad News: निर्माणाधीन अस्पताल भवन में चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर कर्मियों ने पिटाई कर दी. बाद में सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट): जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब निर्माणाधीन अस्पताल भवन के मुंशी और अन्य कर्मियों ने दो युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी. कर्मियों का आरोप था कि दोनों युवक भवन निर्माण सामग्री और बिजली के तार की चोरी कर रहे थे. घटना के बाद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

पहले भी चोरी की हो चुकी है शिकायत

निर्माणाधीन भवन के कर्मियों ने बताया कि इससे पहले भी कुछ युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाया गया था. इसी को लेकर निगरानी बढ़ाई गई थी. गुरुवार को संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ लिया गया और उनसे पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ गया. इसके बाद दोनों की पिटाई कर दी गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ थाना ले गई. वहीं पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें फॉल्स सीलिंग का काम कराने के बहाने बुलाया गया था और बाद में चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई. फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: कनौली गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >