रतनी के जहांगीरपुर में नवाह ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, पुनपुन नदी से श्रद्धालुओं ने भरा जल

Jehanabad News: जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड अंतर्गत पटेल चौक जहांगीरपुर अवगिला मोड़ के पास श्री राम चरित मानस नवाह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. 2 जून से 10 जून तक चलने वाले इस नवाह परायण यज्ञ में प्रतिदिन रामचरितमानस पाठ और प्रख्यात संतों का प्रवचन आयोजित किया जाएगा.

Jehanabad News: (अविनाश कुमार की रिपोर्ट) रतनी प्रखंड क्षेत्र के पटेल चौक जहांगीरपुर अवगिला मोड़ के पास आयोजित श्री राम चरित मानस नवाह ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को बेहद भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस धार्मिक आयोजन से जहांगीरपुर और आसपास के पूरे इलाके में भक्ति की बयार बहने लगी है और पूरा माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक हो गया है.

यह कलश यात्रा गांव स्थित मुख्य यज्ञ मण्डप से शुरू हुई. कलश यात्रा में शामिल पीले वस्त्र पहने सैकड़ों श्रद्धालु अपने माथे पर कलश लिए जहानाबाद-अरवल नेशनल हाईवे (NH-33) के रास्ते कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़े. गाजे-बाजे, डीजे और घोड़ों के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और गाते हुए अरवल जिला के समीप स्थित पवित्र पुनपुन नदी के तट पर पहुंचे. नदी तट पर श्री श्री भगवान जी महाराज, श्री श्री देवेंद्रनंद गिरी एवं साध्वी ललिता किशोरी द्वारा पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी की रस्म पूरी कराई गई. जलभरी के उपरांत श्रद्धालु पुनः जयकारे लगाते हुए यज्ञ मण्डप पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित कर नौ दिवसीय अनुष्ठान की औपचारिक शुरुआत की गई.

2 से 10 जून तक चलेगा यज्ञ, संतों का होगा महासमागम

यज्ञ आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष सह उपमुखिया अखिलेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 2 जून से शुरू होकर आगामी 10 जून तक अनवरत चलेगा. इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्वानों और संतों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘श्रीराम चरित मानस पाठ’ किया जाएगा. वहीं, संध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रख्यात संतों का दिव्य प्रवचन आयोजित होगा. तदुपरांत, 10 जून को भव्य हवन और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.

इस भव्य कलश यात्रा और धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ के मौके पर नीतीश कुमार, अशोक शर्मा, रामकुमार शर्मा, रवींद्र पटेल उर्फ धारी जी, विजय सिंह, विपिन कुमार, मुन्नी देवी सहित समस्त ग्रामीण और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Also Read: स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम में साप्ताहिक बैठकी शुरू, बुजुर्गों के सम्मान और समाज सेवा का लिया गया संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >