जहानाबाद पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, पटना से दबोचा गया 5 हजार का इनामी टॉप-20 अपराधी भैरव

Jehanabad News: जहानाबाद पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के टॉप-20 अपराधियों की सूची में शामिल 5 हजार के इनामी बदमाश भैरव कुमार उर्फ जितेंद्र को पटना से गिरफ्तार कर लिया है.

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद जिला पुलिस को कुख्यात और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जिले के टॉप-20 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल और 5 हजार के इनामी दुर्दांत अपराधी को पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से पटना से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पकड़ा गया कुख्यात अपराधी भैरव कुमार उर्फ जितेंद्र जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के बरारी गांव का मूल निवासी है, जो लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था.

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले हैं दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भैरव कुमार उर्फ जितेंद्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इलाके में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दे चुका था. उस पर ओकरी थाना में वर्ष 2025 में ‘कांड संख्या- 451’ के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(8) और 308(6)/3(5) के अंतर्गत मुख्य नामजद अभियुक्त के रूप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके अलावा, साल 2023 में भी उसके खिलाफ दो अलग-अलग अंचलों में मामले दर्ज हुए थे. आरोपी पर हत्या का प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) और आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) जैसे कई संगीन और गैर-जमानती मामले दर्ज हैं.

लंबे समय से था फरार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

लगातार फरार रहने और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के कारण जिला पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टॉप-20 अपराधियों की सूची में डाला था और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ₹5,000 का नकद इनाम भी घोषित किया था. गुप्त सूचना के आधार पर जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पटना में जाल बिछाकर उसे धर-दबोचा.

मेडिकल टेस्ट के बाद भेजा गया जेल

सफल छापेमारी के बाद पुलिस टीम कागजी औपचारिकताएं पूरी कर उसे जहानाबाद लेकर आई. इसके बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां उसका अनिवार्य स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराया गया. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस बड़े अपराधी की गिरफ्तारी को जहानाबाद पुलिस के लिए एक बड़ी राहत और बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

Also Read: बेगूसराय में BPSC शिक्षक की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >