जहानाबाद में खेत में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत

Jehanabad News: जहानाबाद के करौना गांव में 440 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से किसान मनीष कुमार की मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Jehanabad News: (मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) जिले के करौना थाना क्षेत्र के करौना गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मनीष कुमार किसी कार्य से खेत गए हुए थे, जहां पहले से 440 वोल्ट का बिजली का तार गिरा हुआ था। अनजाने में संपर्क में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए.

आनन-फानन में पहुंचा सदर अस्पताल,मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजन सदमे में हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि घर के मुखिया अब इस दुनिया में नहीं रहे.

Also Read: ‘शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए…’ गाड़ी रुकवाकर विजय चौधरी से बोले नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे तो गायब मिले मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >