जहानाबाद में बिजली तार चोरी करते दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

जहानाबाद में बिजली तार चोरी करते दो चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों के पास से 19 मीटर बिजली तार बरामद हुआ. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया. लगातार हो रही तार चोरी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है.

Jehanabad News: (संजय अनुराग की रिपोर्ट) जहानाबाद शहर में लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों ने आखिरकार खुद निगरानी शुरू कर दी. मंगलवार की रात करीब 10 बजे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास बिजली का तार काट रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.

बताया जाता है कि रात 9 बजे के बाद इलाके में सन्नाटा होने पर आसपास के लोगों ने चोरी रोकने के लिए निगरानी शुरू की थी. इसी दौरान दो युवक बिजली का तार काटते हुए दिखाई दिए. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी.

मौके पर पहुंची पुलिस, किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई. इसके बाद उन्हें नगर थाना ले जाया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुगंज निवासी सूरज कुमार और पूर्वी ऊंटा निवासी चंद्रशेखर कुमार के रूप में की है। उनके पास से करीब 19 मीटर लंबा बिजली का तार बरामद किया गया है, जिसे काटकर बेचने की तैयारी थी. नगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

लगातार बिजली तार चोरी होने से शहर के कई इलाकों में अक्सर बिजली बाधित हो जाती थी। बाद में पता चलता था कि चोर तार काटकर ले गए हैं। दो चोरों की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

नशे की लत बन रही अपराध की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक, हशीश, अफीम, ब्राउन शुगर और गांजा जैसे नशे के आदी कुछ युवक चोरी की घटनाओं में शामिल हो रहे हैं. ये लोग चोरी कर सामान बेचते हैं और उससे मिले पैसों से नशा खरीदते हैं. पुलिस को ऐसे गिरोहों पर भी कार्रवाई करने की जरूरत है.

Also Read: गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता समेत 15 एक्सप्रेसवे बदल देंगे बिहार की तस्वीर, कई शहरों की दूरी होगी आधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >