Jehanabad News: घोसी में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

घोसी थाना क्षेत्र के डेढ़साईविगहा गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 30 वर्षीय राजेश कुमार की संदिग्ध मौत हो गई. फंदे से लटककर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस पहुंचने से पहले शव छिपाने का आरोप लगा. पत्नी के बयान पर पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई.

Jehanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट) घोसी थाना क्षेत्र के डेढ़साईविगहा गांव में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान कपिल प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो घोसी बाजार में कपड़े की दुकान चलाता था।

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम राजेश कुमार दुकान बंद कर घर लौटे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका अपने भाई के साथ विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर उन्होंने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घोसी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजनों द्वारा शव को कथित रूप से कहीं छिपा दिए जाने की बात सामने आई.

शव बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. पुलिस की प्राथमिकता शव को बरामद करना है. इसके लिए संभावित ठिकानों पर तलाश और छापेमारी की जा रही है. साथ ही परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ कर विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.

पत्नी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

इस संबंध में घोसी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पुष्पा देवी के लिखित बयान के आधार पर मृतक के पिता समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपितों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read: समाज एवं देश निर्माण में योगदान देने वाली विभूतियों को मिले उचित सम्मान : जगदीश शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >