Jehanabad News: मंडई बीयर निर्माण कार्य का विधायकों ने किया निरीक्षण, किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर जताई चिंता

Jehanabad News: मोदनगंज प्रखंड में निर्माणाधीन मंडई बीयर का निरीक्षण करने पहुंचे विधायकों ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने पर चिंता जताई. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया.

Jehanabad News (सुनील शर्मा की रिपोर्ट): जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ऋतुराज कुमार एवं इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने मोदनगंज प्रखंड के बंधुगंज पंचायत में निर्माणाधीन मंडई बीयर कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों विधायकों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता मनोज कुमार से निर्माण कार्य की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली.

वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

निरीक्षण के क्रम में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने बंधुगंज के समीप बांध में बने सुलिस गेट को बंद किए जाने के विषय में चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस गेट के माध्यम से बंधुगंज, अनंतपुर, पेवता, कोरमा सहित दर्जनों गांवों के किसानों के खेतों की पटवन होती है. यदि गेट बंद कर दिया गया तो किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है. विधायक ने किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

मुख्य अभियंता मनोज कुमार ने आश्वासन दिया

इस पर मुख्य अभियंता मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि सुलिस गेट के स्थान पर चार फीट का ढोंगा लगाया जाएगा, जिससे आसपास के गांवों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और किसानों को पर्याप्त पानी मिलता रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि मंडई बियर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता शशि सिंह, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने विधायकों से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत बनाने की मांग भी की.

Also Read: नई चुनाव तिथि के बाद जहानाबाद नगर परिषद में बढ़ी सियासी सरगर्मी, कई गुट सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >