जहानाबाद में उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने किया करोड़ की सिंचाई परियोजना का शुभारम्भ, 360 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा लाभ

जहानाबाद के पुनहदा पंचायत में ₹42.98 करोड़ की सिंचाई परियोजना का शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया. योजना से नौगढ़ एवं सेसम्भा वीयर की नहरों का पुनर्स्थापन होगा और 360 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी. इससे मखदुमपुर क्षेत्र के कई गांव लाभान्वित होंगे और कृषि उत्पादन बढ़ेगा.

Jehanabad News:(मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पुनहदा पंचायत स्थित नौगढ़ में शनिवार को सिंचाई विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का शुभारम्भ किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिमोट के माध्यम से किया. कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अपराजित लोहान ने उप मुख्यमंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया.

₹42.98 करोड़ की स्वीकृत राशि

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति के तहत ₹42.9826 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

नहरों और संरचनाओं का होगा पुनर्स्थापन

योजना के तहत सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं,

  • नौगढ़ वीयर एवं सेसम्भा वीयर से निकलने वाली नहरों का पुनर्स्थापन
  • ग्रामीण आवागमन के लिए सड़क निर्माण
  • बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण
  • HR-cum-Bridge एवं CR-cum-Bridge का निर्माण
  • नहरों एवं पईनों में जल प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु चैनल निर्माण

360 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के पूरा होने के बाद लगभग 360 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी. इससे किसानों को समय पर पानी मिलेगा और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी. यह योजना मखदुमपुर प्रखंड के कई गांवों के लिए लाभकारी साबित होगी, जिनमें पुनहदा, पंडितपुर, श्रवणबिगहा, सिकन्दरपुर, गुलाबगंज, पाण्डेयचक, ब्रह्मस्थल सहित अन्य गांव शामिल हैं.

मोरहर नदी बेसिन क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना

यह परियोजना मोरहर नदी बेसिन क्षेत्र से संबंधित है और क्षेत्रीय सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास, पूर्व सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन गाड़ी में आए अपराधी, स्वर्ण व्यवसायी से फिल्मी अंदाज में लाखों की लूट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >