Jehanabad News: (अविनाश कुमार की रिपोर्ट) रतनी प्रखंड क्षेत्र के सोहरैया पंचायत अंतर्गत भंवर बिगहा गांव में बिजली का तार जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है.
पेयजल संकट से बढ़ी परेशानी
भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। मोटर और पानी सप्लाई सिस्टम ठप होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है.
अंधेरे में डूबा गांव, जनजीवन प्रभावित
शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है. बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, पंखा और अन्य जरूरी घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं. गर्मी और उमस के कारण बुजुर्गों एवं बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.
ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी
ग्रामीण विकास कुमार, नीतीश कुमार और नवलेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक जले हुए तार को बदलने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है.
शीघ्र मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब नया तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके और पेयजल संकट समाप्त हो सके.
इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के घर रेड में पुलिस की हुई तलाशी, डिप्टी CM बोले- होगा पूरा हिसाब, पहले हुई थी सैकड़ों राउंड फायरिंग
