जहानाबाद नगर निकाय चुनाव: सशक्त स्थायी समिति के लिए वोटिंग जारी; संजय यादव का निर्विरोध चुना जाना तय, शाम तक आएंगे नतीजे

Jehanabad News जहानाबाद नगर परिषद समेत जिले की तीन नगर पंचायतों (मखदुमपुर, काको और घोसी) में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहे है. आज ही मतगणना और जीते उम्मीद्वारों का शपथ ग्रहण भी होगा.

Jehanabad News (संजय अनुराग की रिपोर्ट)  जहानाबाद जिले के स्थानीय नगर निकायों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. जहानाबाद नगर परिषद समेत जिले की तीन नगर पंचायतों (मखदुमपुर, काको और घोसी) में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान (वोटिंग) की प्रक्रिया चल रही है. सभी निकायों के चुनाव नतीजे और आधिकारिक घोषणा आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगी. इस चुनाव को लेकर सभी वार्ड पार्षदों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

जहानाबाद नगर परिषद: ग्रुप-1 में संजय की जीत पक्की

जहानाबाद नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति की तीन सीटों के लिए चुनाव हो रहा है इसमें से ‘ग्रुप-1’ सीट पर नगर परिषद वार्ड संघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने अकेले नामांकन का पर्चा भरा है. उनके विरोध में किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा सभी सीटों पर मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही की जाएगी.

दो सीटों पर आमने-सामने का दिलचस्प मुकाबला

बाकी बची दो सीटों (ग्रुप-2 और ग्रुप-3) पर दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला बेहद दिलचस्प और सीधा हो गया है ग्रुप-2 में इस सीट के लिए वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद रश्मि देवी और वार्ड संख्या 30 की वार्ड पार्षद नूतन देवी के बीच सीधा मुकाबला है.

ग्रुप-3 में इस सीट पर वार्ड संख्या 22 के प्रकाश कुमार और वार्ड संख्या 11 के संजीव कुमार बबलू आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं. जीत के लिए 17 मतों का जादुई आंकड़ा जहानाबाद नगर परिषद में कुल 33 वार्ड हैं, लेकिन एक वार्ड पार्षद के असामयिक निधन के कारण वर्तमान में कुल 32 वार्ड पार्षद ही इस चुनाव प्रक्रिया में मतदान कर रहे हैं. ऐसे में बहुमत के गणित के अनुसार, जिस प्रत्याशी को 17 या उससे अधिक मत (वोट) प्राप्त होंगे, जीत का सेहरा उसी के सिर बंधेगा.

आज ही मतगणना और शपथ ग्रहण

चुनाव को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सभी वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में ही मतों की गिनती (काउंटिंग) की जाएगी. मतगणना के तुरंत बाद विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर उन्हें जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया जाएगा. खास बात यह है कि जीत दर्ज करने वाले सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण भी आज ही संपन्न करा लिया जाएगा और शाम तक चुनाव से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी.

Also Read: कनौली गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति चोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >