Jehanabad : कृषि विभाग की जमीन पर बनेगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल

जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जगह की तलाश पूरी हो गई है। जिला प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र के काकू रोड स्थित कृषि विभाग की जमीन पर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भेज

जहानाबाद नगर.

जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जगह की तलाश पूरी हो गई है। जिला प्रशासन ने नगर परिषद क्षेत्र के काकू रोड स्थित कृषि विभाग की जमीन पर सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने का प्रस्ताव भेज दिया गया है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की स्वीकृति मंत्रिमंडल के द्वारा दे दी गयी थी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण के लिए 419 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी थी. कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा जमीन की तलाश प्रारंभ की गई। जमीन की उपलब्धता के आधार पर पहले हुलासगंज प्रखंड के खुदौरी एवं कंदौल में जमीन चिन्हित किया गया. लेकिन कुछ तकनीकी वजह से जमीन उपलब्ध नहीं हो सका. हुलासगंज में वांछित भूमि उपलब्ध नहीं होने के बाद जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय के इर्द-गिर्द जमीन की तलाश प्रारंभ की. इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा काको रोड स्थित कृषि विभाग की जमीन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाने के लिए चिह्नित किया. बीएसएमआइसीएल की टीम के द्वारा जगह को उपयुक्त बताए जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा उक्त जमीन पर ही मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है. उक्त बात की पुष्टि एडीएम ब्रजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए कृषि विभाग की 17 एकड़ जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेज दिया गया है. इधर, जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित होने की खबर सुनकर जिले के अधिकतर भागों के लोग काफी खुश हैं. मेडिकल कॉलेज व अस्पताल खुलने से जिले में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे. जहानाबाद एवं अरवल जिले के लोगों को नजदीक में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिससे मरीजों के परिजनों का खर्च कम हो जायेगा. स्वास्थ्य जांच के लिए अत्याधुनिक मशीन भी उपलब्ध रहेगी. लिए इन दोनों जिलों के मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र अब जहानाबाद का भी विकल्प चुन सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >