Jehanabad : दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाला

नगर थाना क्षेत्र के धनगावां के रहने वाली विवाहिता गीता कुमारी ने अपने ही ससुरालवालों पर दहेज के रूप में पैसा नहीं मिलने पर मारपीट एवं घर से निकलना का आरोप लगाया है.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के धनगावां के रहने वाली विवाहिता गीता कुमारी ने अपने ही ससुरालवालों पर दहेज के रूप में पैसा नहीं मिलने पर मारपीट एवं घर से निकलना का आरोप लगाया है. इस संदर्भ में गीता कुमारी के लिखित शिकायत पर नगर थाने में विवाहिता के पति राजेश कुमार, ससुर तपेश्वर पासवान, सास प्रमिला देवी, ननद समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनकी शादी दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से धनगावां के रहने वाले तपेश्वर पासवान के पुत्र राजेश कुमार के साथ हुई थी. शादी में मेरे पिता दान स्वरूप ढाई लाख रुपए नकद, सोने की सिकड़ी, अंगूठी एवं कई सामान दिए थे. शादी के बाद अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी. दोनों के दंपति जीवन से एक पुत्र का भी जन्म हुआ लेकिन इस दौरान मेरे पति राजेश कुमार, ससुर तपेश्वर पासवान समेत ससुराल के लोग मुझे कहने लगे कि तुम अपने पिता से दहेज के रूप में दो लाख मांग कर लाओ, पैसा नहीं मिलने पर सभी ससुराल पक्ष के लोग मुझे प्रताड़ित करने लगे और गाली-गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया. शिकायतकर्ता ने बताया है कि 20 अप्रैल को मैं अपनी ससुराल गयी, तो देखा कि मेरे पति रेखा कुमारी नामक लड़की से दूसरी शादी कर ली है और उसे घर में रखे हुए हैं. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि सभी मिलकर मुझे गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए घर से भगा दिया. साथ ही जान मारने की धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >