काको. भेलावर ओपी की पुलिस ने युवती के अपहरण के आरोपित को झारखंड के पलामू से कथित अपहृता के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति पलामू निवासी इम्तियाज अंसारी बताया जाता है. मामले मे ओपी प्रभारी दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि बीते 28 मार्च को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के भाई ने अपनी बहन को शादी की नीयत से अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में उसका लोकेशन झारखंड के पलामू में पाया, जहां वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठन कर दोनों को पलामू से गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
