Jehanabad : एक ही रात चार घरों से नकद समेत लाखों रुपये के आभूषण की चोरी

थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं प्रशासन पूरे मामले में मौन बनी हुई है. विगत एक महीने के अंदर हुए चोरी मामले में एक भी उद्भेदन पुलिस द्वारा अब तक नहीं किया गया है.

मखदुमपुर. थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं प्रशासन पूरे मामले में मौन बनी हुई है. विगत एक महीने के अंदर हुए चोरी मामले में एक भी उद्भेदन पुलिस द्वारा अब तक नहीं किया गया है. वहीं मंगलवार की रात इंदरपुर गांव में चोरों ने एक ही रात चार घरों को अपना निशाना बनाया है. मिली जानकारी के अनुसार सच्चिदानंद शर्मा, वेंकटेश शर्मा, कपिल शर्मा एवं जितेंद्र शर्मा के घर चोर ने दस्तक दी है. जानकारी के अनुसार सच्चिदानंद शर्मा के घर से लगभग पांच लाख रुपये के गहने एवं 60 हज़ार नकद लेकर रफ्फू चक्कर हो गया. वही वेंकटेश शर्मा के घर से 35 हजार नकद व लगभग एक लाख रुपये का गहना लेकर फरार हो गया. कपिल शर्मा के घर कितने की चोरी हुई है, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है क्योंकि वे लोग शादी समारोह में भाग लेने घर से बाहर गये हुए हैं. वहीं जितेंद्र शर्मा के घर का चोरों ने ताला तोड़ा परंतु उनके घर से सामान की चोरी नहीं हुई है. वहीं पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा मखदुमपुर थाने को सूचना दिया गया. घटनास्थल पर मखदुमपुर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है. उसके बाद ही कितने की चोरी हुई है, इसका स्पष्ट पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >