Jehanabad : कई शिक्षकों की वेतनादि की राशि वापस करने का दिया गया निर्देश

जिले के विभिन्न स्कूलों के कई शिक्षकों को मार्च महीने में प्राप्त किये गये वेतनादि की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है.

जहानाबाद नगर. जिले के विभिन्न स्कूलों के कई शिक्षकों को मार्च महीने में प्राप्त किये गये वेतनादि की राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा मध्य विद्यालय कल्पा की विशिष्ट शिक्षिका सुजाता कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शकुरगंज की विशिष्ट शिक्षिका फरहा नाज परवीन, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के विशिष्ट शिक्षक कौटिल्य, उर्दू प्राथमिक विद्यालय मड़ुआ के विशिष्ट शिक्षक मो जावेद इकबाल तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुठेर लोदीपुर की विशिष्ट शिक्षिका कविता कुमारी को मार्च महीने में प्राप्त किये गये वेतनादि की राशि वापस करने को कहा गया है.

पत्र में उल्लेख किया गया है कि मार्च में सभी विशिष्ट शिक्षक-शिक्षिका के रूप में योगदान कर लिया है जिसके कारण मार्च माह से वेतनादि का भुगतान एचआरएमएस के माध्यम से होना था परंतु भूलवश मार्च का वेतनादि भुगतान सर्व शिक्षा अभियान के मद से हो गया है. ऐसे में मार्च में प्राप्त वेतनादि की राशि एवं यूएएन में वेतन से कटौती एवं राज्य सरकार द्वारा जमा करायी गयी राशि जोड़ कर डीपीओ स्थापना के नाम से ड्राफ्ट अथवा चेक के माध्यम से जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि नियमानुसार एचआरएमएस से वेतनादि का भुगतान किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >