Jehanabad : ऑटो पलटने से चालक समेत चार जख्मी

इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने से ऑटो चालक समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

घोसी. इस्लामपुर-घोसी मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने से ऑटो चालक समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी व्यक्ति में काको थाना क्षेत्र के बरावां गांव के ऑटो चालक दीपक कुमार, काको के मो मुरसीद आलम एवं जेवा नाज समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बताया जाता है कि काको के मुरसीद आलम अपने परिवार के साथ ओटो पर सवार होकर हुलासगंज थाना क्षेत्र के तीर्रा गांव जा रहे थे तभी घोसी -इस्लामपुर मुख्य सड़क मार्ग पर घोसी नहर फॉल के समीप बाइक के चकमा से अनियंत्रित होकर ओटो पलट गई, जिसमेंऑटो चालक समेत सभी व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी जख्मी व्यक्ति का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में कराया गया है. इलाज कराने के बाद बेहतर ईलाज कराने के लिए जेवा नाज को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >