Jehanabad : आंधी-पानी से जिले में 16 घंटे बाधित रही बिजली

सोमवार की शाम आयी आंधी-पानी के कारण जिला में और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है.

अरवल.

सोमवार की शाम आयी आंधी-पानी के कारण जिला में और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में बिजली नहीं आयी है. वहीं कुछ जगहों पर 16 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. बेमौसम बारिश ने यहां बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खाेल कर रख दी, जहां रात भर और दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही. मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मी पोल व तार ठीक करने में लगे रहे. लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्रामीण इलाकों में आपूर्ति बाधित होने का खासा असर दिखा. बिजली आपूर्ति बाधित होने से सर्वाधिक प्रभाव पेयजल व्यवस्था पर पड़ा. बिजली की स्थित ठीक होने से अब शहर और ग्रामीण इलाकों में अधिकांश घरों में पानी के लिए सबमर्सिबल पंप पर आश्रित हो गये हैं. यहां तक कि पीने की पानी के लिए भी अब चापाकल की जगह मोटर पर ही आश्रित हैं. सोमवार को शाम से ही बिजली गुल रहने से लोग सुबह से ही पानी के लिए परेशान रहे. जिनके घरों में टंकी में रिजर्व पानी था, उनके काम तो कुछ घंटे चलते रहे. हालांकि बाद में दोपहर होते होते अधिकतर घरों में पीने के पानी का भी संकट हो गया. बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर कई व्यवसायियों पर भी पड़ा. बिजली पर आधारित कई व्यवसायियों का काम बुरी तरह बाधित रहा. कुल मिलाकर लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोग त्राहिमाम करते रहे.

अधिकतर जगहों पर टूटे बिजली के तार : सोमवार को आयी आंधी-पानी के कारण अधिकतर जगहों पर बिजली के तार टूट कर गिर गये, तो कई खंभे टेढ़ा हो गये, जिसे ठीक करने में बिजली विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा और ठीक करते देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >