वंशी
. एनएच 110 अरवल-जहानाबाद मुख्य पथ में मथुरापुर गांव में डंपर ने ट्रैक्टर में जबरदस्त ठोकर मार दी. ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रैक्टर चालक समेत दो मजदूर जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपू मंडल घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विनोद डेकोरेशन जनता डीजे लोदीपुर से काम कर रात दो बजे के करीब मैरेज हॉल इमामगंज बेदौली आ रहा था. इसी बीच तेज रफ्तार में डंपर ने जबरदस्त ठोकर मारी जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं डंपर गाड़ी मथुरापुर गांव निवासी अक्षय कुमार के मिट्टी फुंस के मकान में घुस गया. हालांकि इस घटना में घर-परिवार के जख्मी होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि विनोद कुमार अपने ट्रैक्टर लेकर लोदीपुर से आ रहे थे. इस पर जो मजदूर बैठे थे. चालक विनोद कुमार, रॉकी कुमार तथा ऋषि कुमार घटना में तीनों जख्मी हो गये. जख्मी रॉकी कुमार को ज्यादा चोट है. जख्मी को सदर अस्पताल अरवल में इलाज को लेकर भेजा गया. दुर्घटना से आवागमन बंद हो गई जिससे बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से मांग किया है कि जब किंजर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बड़ी गाड़ी की आवाजाही को बंद की गई है फिर भी धड़ल्ले से रात में ट्रक व डंपर बालू-गिट्टी लोड, छड़ लोड कर चल रही है जिससे बराबर घटनाएं हो रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
