Jehanabad : बिजली ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान

गर्मी का मौसम आते ही जिले में बिजली की आंखमिचौनी का काम शुरू हो गया है. बिजली के ट्रिप होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है. बिजली अचानक गुल हो जा रही है. इसकी वजह से गर्मी से लोग बेहाल हो जा रहे हैं.

जहानाबाद सदर. गर्मी का मौसम आते ही जिले में बिजली की आंखमिचौनी का काम शुरू हो गया है. बिजली के ट्रिप होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है. बिजली अचानक गुल हो जा रही है. इसकी वजह से गर्मी से लोग बेहाल हो जा रहे हैं. शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका, हर जगह पर बिजली की आंखमिचौनी का खेल शुरू है. शहरी क्षेत्र में ही दिन में कई बार बिजली कट हो जाती है, जिसकी वजह से लोग परेशान हो जाते हैं. विदित हो कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा गर्मी को देखते हुए युद्धस्तर पर मेंटेनेंस का कार्य कराया गया था लेकिन उसका भी असर नहीं पड़ रहा है. तेज हवा चलते ही फॉल्ट लगने की समस्या उत्पन्न हो जा रही है और बिजली गुल हो जाती है, जिसकी वजह से उपभोक्ता काफी परेशान दिख रहे हैं. शहरी क्षेत्र के कई ऐसे मुहल्ले हैं जहां पर दिन में कई बार रोजाना बिजली गुल हो जा रही है. वहीं कई जगह पर सीरीज लाइन रहने की भी शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही है, पर इसका निदान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान दिख रहे हैं. गर्मी के मौसम में पछुआ हवा चलना आम बात रहती है. जैसे ही तेज हवा चलती है, कहीं न कहीं फॉल्ट लग जाती है, जिसके बाद बिजली गुल हो जा रही है. इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ जा रहा है. शहर के राजाबाजार, सत्संग नगर, सरगणेशदत्त नगर, भागीरथबिगहा, शिक्षक कॉलोनी, गौरक्षणी आदि जगहों पर फॉल्ट लगने की वजह से रोजाना बिजली गुल हो जा रही है. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की आंखमिचौनी जारी है. ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना पांच से छह घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल हो जा रही है. वहीं शहरी क्षेत्र में चार-पांच घंटे रोजाना बिजली गुल हो रही है जिसकी वजह से उपभोक्ता परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >