Jehanabad : सैनिक की पत्नी को गोली मारने के मामले में केस दर्ज

पूर्वी ऊंटा मौर्य नगर में फौजी की पत्नी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जहानाबाद. पूर्वी ऊंटा मौर्य नगर में फौजी की पत्नी को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घायल महिला के भाई धर्मवीर कुमार की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह मूल रूप से अरवल रोजापर के रहने वाले हैं एवं उनकी बहन पुष्पा कुमारी की शादी 8 वर्ष पूर्व कुर्था थाना क्षेत्र के तकिया पर के रहने वाले शिवशंकर कुमार उर्फ मुकेश के साथ हुई थी. शिकायतकर्ता ने बताया है कि उनके बहनोई आर्मी में जॉब करते हैं. 20 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आये थे. 23 अप्रैल की 4 बजे मेरे बहनोई फोन कर बताया कि आपकी बहन को गोली लग गयी है. जहानाबाद पहुंचने के बाद मेरे बहनोई के द्वारा बताया गया कि खिड़की से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आपकी बहन को गोली मार दिया गया है. पता चला कि ऑफिशियल फॉरेंसिक जांच टीम को एक कट्टा में खोखा लगा हुआ एवं दो कारतूस के साथ बेड पर पड़ा एक पिलेट मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >