Jehanabad : बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ को मारी टक्कर, गयी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था बाजार में बाइक सवार की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के ढोंगरा गांव निवासी गफरुदीन शेख 60 वर्ष नामक अधेड़ जो कुर्था में सिलाई-कटाई का काम करता था.

कुर्था . स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था बाजार में बाइक सवार की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के ढोंगरा गांव निवासी गफरुदीन शेख 60 वर्ष नामक अधेड़ जो कुर्था में सिलाई-कटाई का काम करता था. देर शाम दुकान बंद कर अपने घर साइकिल से जा रहा था, तभी कुर्था-किंजर मुख्य मार्ग स्थित शहीद जगदेव स्मारक महाविद्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे अधेड़ युवक सड़क पर गिर पड़ा. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया. हालांकि सदर अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दी. घटना की सूचना मिलते ही ढोंगरा गांव में मातम पसर गया. इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात सड़क दुर्घटना में एक बुजर्ग की मौत हो गयी थी, जिसको लेकर मृतक पत्नी नसीमा खातून के बयान पर कुर्था थाना कांड संख्या 71/ 25 के तहत गाड़ी संख्या बीआर 24 एके 8553 के चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. ज्ञात रहे कि आये दिन कुर्था बाजार में लहरिया कट बाइकर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और आए दिन कई युवा वर्ग के लोग लहरिया कट बाइक चलाकर कुर्था सड़क पार करते हैं, जिससे अक्सर घटना की आशंकाएं बनी रहती हैं.

गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक घायल : कलेर.

आमिरबिगहा नहर रोड पर मंगलवार की देर रात एक ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में चालक नवलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. वह चंदा गांव निवासी गिरजा पासवान का बेटा है. ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे के वक्त चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया. उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >