Jehanabad : बाइक सवार ने बिजली के पोल में मारी टक्कर, दो घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था-किंजर मुख्य मार्ग शहीद जगदेव स्मारक कॉलेज के समीप बुधवार के दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी,

कुर्था

. स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था-किंजर मुख्य मार्ग शहीद जगदेव स्मारक कॉलेज के समीप बुधवार के दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार किंजर थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव निवासी अमरेश राम के 18 वर्षीय पुत्र शशि रंजन कुमार व नागमणि दास के 19 वर्षीय पुत्र बीरबल कुमार जो किंजर से कुर्था अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे तभी अचानक शहीद जगदेव स्मारक कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़ी बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाते ही कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह दोनों घायल युवकों को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >