Jehanabad : ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, चाचा-भतीजा घायल

जहानाबाद-घोसी मार्ग पर काजीसराय बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा और भतीजा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी

काको. जहानाबाद-घोसी मार्ग पर काजीसराय बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा और भतीजा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे वे बाइक समेत बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में ले जाया गया. लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ौना गांव निवासी राजीव कुमार अपने भतीजे विवेक कुमार को बिहारशरीफ से पारा मेडिकल का एग्जाम दिला कर अपने घर लौट रहे थे, तभी काजीसराय के समीप उनकी बाईक में ऑटो ने टक्कर मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >