Jehanabad : सदर अस्पताल औरंगाबाद से भागा आरोपित, पुलिस कर रही छापेमारी

औरंगाबाद सदर अस्पताल से फरार दुष्कर्म आरोपित की तलाश में पुलिस अरवल के महेंदिया थाना क्षेत्र के कोयल भूपत गांव में लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपित राजू कुमार इसी गांव का रहने वाला है. वह प्रेम-प्रसंग और दुष्कर्म के मामले में गोह थाना में दर्ज प्राथमिकी में नामजद है. घटना पेमा गांव की है. यहां प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था.

कलेर.

ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी थी. गंभीर रूप से घायल युवक को औरंगाबाद महिला थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान वह बीते सोमवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. गोह थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझाने की बात हुई थी. तय हुआ था कि युवक-युवती की शादी कर दी जाएगी लेकिन इसी बीच युवक अस्पताल से भाग निकला. महेंदिया थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस की टीम उनके थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही है. कोयल भूपत गांव में आरोपी की तलाश की जा रही है. औरंगाबाद महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि राजू कुमार कई मामलों में अपराधी है. वह पुलिस की निगरानी में था, फिर भी फरार हो गया. इधर परिजनों ने दावा किया है कि पुलिस ने युवक का एनकाउंटर कर दिया है. हालांकि पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है. अब तक फरार आरोपी के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस की कई टीमें लगातार छानबीन में जुटी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >