जहानाबाद में स्मैक तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 5.03 ग्राम स्मैक के साथ दो धराएं, एक नाबालिग भी शामिल

Jehanabad Smuggler Arrested : जहानाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊंटा इलाके में छापेमारी कर 5.03 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल पर्यवेक्षण गृह भेजा गया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Jehanabad Smuggler Arrested : जहानाबाद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने 5.03 ग्राम स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आरोपी नाबालिग है.पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊंटा इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही एक आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.

Jehanabad Smuggler Arrested : 03 ग्राम स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तलाशी के दौरान पूर्वी ऊंटा निवासी अजय कुमार के पुत्र अंशु कुमार के पास से कागज की कई पुड़ियों में रखा 5.03 ग्राम स्मैक बरामद किया. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा 5.03 ग्राम पाई गई. इस कार्रवाई में एक नाबालिग भी पकड़ा गया, जिसे नियमानुसार बाल पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि बरामद स्मैक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी अंशु कुमार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया.

नशा तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है. स्मैक तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Also Read : जहानाबाद में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 31 क्विंटल जावा महुआ नष्ट; 16 गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >