जनगणना 2027 को लेकर डीएम सख्त! अधिकारियों को दिया बड़ा आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Jahanabad News: जनगणना की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया है. इस दौरान उन्होंने वर्किंग मैप और चार्ज रजिस्टर तैयार कर जल्द से जल्द जनगणना निदेशालय को भेजने के सख्त निर्देश भी दिए.

Jahanabad News: जहानाबाद में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी चार्ज अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यों को समय पर पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए.

वर्किंग मैप और चार्ज रजिस्टर तुरंत भेजने का निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्किंग मैप एवं चार्ज रजिस्टर तैयार कर बिना देरी किए जनगणना निदेशालय को भेजा जाए. उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य से जुड़ी किसी भी त्रुटि का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

हर मकान की गणना का होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी मकानों की गणना पूर्ण होने का शत-प्रतिशत सत्यापन कराया जाए. उन्होंने कहा कि आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

जनगणना कार्य में लापरवाही बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना अनिवार्य होगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी अधिकारी

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी समेत सभी चार्ज अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. बैठक में जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

ALSO READ: Jehanabad News : जानें जहानाबाद जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >