Arwal news : भीषण गर्मी से पहलेजा सब स्टेशन पर बढ़ा ट्रांसफॉर्मर का दबाव, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Arwal news : तापमान अधिक होने पर लाइन ट्रिप हो रही. ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा.

Arwal news : पहलेजा स्थित बिजली सब स्टेशन में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर बिजली व्यवस्था पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. अत्यधिक तापमान के कारण सब स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर बार-बार गर्म हो जा रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने लगी है.

अधिक पारा पर लाइन ट्रिप कर जा रही

जानकारी के अनुसार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है. अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफॉर्मर अत्यधिक गर्म हो रहा है. स्थिति यह है कि तापमान 60 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही लाइन स्वतः ट्रिप कर जा रही है, जिससे कई इलाकों में बिजली बाधित हो रही है. कर्मियों द्वारा लगातार ट्रांसफॉर्मर पर पानी का छिड़काव कर उसे ठंडा किया जा रहा है, ताकि किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल रखी जा सके.

ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव हो रहा

इस संबंध में विद्युत शाखा कलेर के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी और अधिक लोड के कारण पावर ट्रांसफॉर्मर लगातार गर्म हो रहा है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि लाइन ट्रिप न हो और बिजली आपूर्ति जारी रह सके.

बिजली कटने से उमस भरी गर्मी हो रही परेशानी

बिजली कटने से स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिन के साथ-साथ रात में भी बिजली बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को अधिक कठिनाई हो रही है. विद्युत विभाग के कर्मी लगातार सब स्टेशन पर निगरानी बनाए हुए हैं और व्यवस्था को सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं.

Also Read: Jehanabad News: दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्कू उर्फ रावण न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >