Jehanabad News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ी, लगा कोच इंडक्शन बोर्ड

Jehanabad News: जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की कौन सी बोगी कहां लगेगी, यह पता चलने से ट्रेन के आने पर यात्रियों में मचने वाली आपा-धापी की स्थिति अब नहीं होती है. पहले ट्रेन के आते ही यात्री बोगी की खोज में भाग-दौड़ करने लगते थे.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की लम्बाई बढ़ जाने से अब यात्रियों की परेशानी काफी कम हो गई है. पहले प्लेटफार्म की लंबाई कम रहने के कारण ट्रेन के कई बोगी प्लेटफॉर्म से बाहर रह जाते थे, जिससे यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने-उतरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. विशेष रूप से महिला तथा बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी होती थी. प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ जाने से अब ऐसे यात्रियों को परेशानी से छुटकारा मिल गया है. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर अब कोच इंडक्शन बोर्ड भी लग गया है, जिससे ट्रेन के आगमन के समय यात्रियों को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल गया है.

अब आपा-धापी की स्थिति नहीं

ट्रेन की कौन सी बोगी कहां लगेगी, यह पता चलने से ट्रेन के आने पर यात्रियों में मचने वाली आपा-धापी की स्थिति अब नहीं होती है. पहले ट्रेन के आते ही यात्री बोगी की खोज में भाग-दौड़ करने लगते थे. ऐसे में यात्रियों को ट्रेन छूटने का भी डर बना रहता था लेकिन प्लेटफार्म पर कोच इंडक्शन बोर्ड लग जाने से अब यात्रियों को पहले से ही यह पता होता है कि उनकी बोगी कहां लगेगी और वह निर्धारित स्थान पर पहले से ही तत्पर रहते हैं जिससे कि उन्हें ट्रेन में चढ़ने में कोई परेशानी नहीं होती है.

यात्री आसानी से बोगी में चढ़ते दिखे

रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म हैं. अपलाइन की गाड़ी एक नंबर व डाउनलाइन की गाड़ी दो नंबर पर आती हैं. प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच इंडक्शन बोर्ड लगने के बाद गुरुवार की देर शाम ट्रेन आने के दौरान भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जब ट्रेन के आगमन की घोषणा कर दी गयी, तो यात्री कोच इंडक्शन बोर्ड की ओर झांकने लगे. जब कोच इंडेक्शन बोर्ड पर बोगी के बारे में जानकारी देख लिया तब वे निर्धारित स्थान पर पहुंच गए तथा ट्रेन का इंतजार करने लगे. ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर खड़ी हुई, यात्री आसानी से अपने निर्धारित बोगी में चढ़ते दिखे.

महिला व बुजुर्ग यात्रियों को हुई राहत

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोच इंडक्शन बोर्ड लगने से महिला व बुजुर्ग यात्रियों को काफी राहत होने लगी है. स्थिति यह हो गयी है कि महिला व बुजुर्ग यात्री आराम से उस बोर्ड के पास खड़े हो जाते हैं, जहां जिस नंबर की बोगी लगनी होती है. स्टेशन पर मौजूद कुछ वेंडरों व दैनिक यात्रियों ने बताया कि कोच इंडक्शन बोर्ड लगने के बाद एक्सप्रेस ट्रेनों के रिजर्वेशन बोगी में चढ़ने में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल गया है.

इसे भी पढ़ें: रसीद में गड़बड़ियों की भरमार, रैयतों के छूट रहे पसीने, जानें सीओ ने क्या कहा

स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वालों की खैर नहीं, सरकार का फरमान जारी, कटेगी बिजली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >