अरवल से था गहरा नाता: गया जी में क्राइम मीटिंग के बाद सरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर धनंजय कुमार का हार्ट अटैक से निधन, शहर में शोक की लहर

Police Circle Inspector Dhananjay Kumar : गया जी के पुलिस अंचल निरीक्षक धनंजय कुमार के असामयिक निधन ने पूरे पुलिस महकमे और आम लोगों को झकझोर दिया है. उनकी कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसारिता की आज भी चर्चा हो रही है.

Police Circle Inspector Dhananjay Kumar : गया जी जिले में पदस्थापित पुलिस अंचल निरीक्षक धनंजय कुमार के हार्ट अटैक से हुए असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे और आम लोगों में शोक की लहर फैल गई. गुरुवार सुबह से उनके परिचितों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

अरवल में थानाध्यक्ष रहते निभाई थी अहम जिम्मेदारी

धनंजय कुमार इससे पहले अरवल जिले के परासी, कलेर और किंजर थाना में थानाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए थे. उनके नेतृत्व में बड़ी मात्रा में विदेशी और देसी शराब की बरामदगी भी हुई थी, जिसकी उस समय व्यापक चर्चा रही थी.

कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में थी पहचान

स्थानीय लोगों के अनुसार धनंजय कुमार अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सहज व्यवहार के लिए जाने जाते थे. आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और निष्पक्ष कार्रवाई करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान थी. इसी वजह से क्षेत्र के लोगों के साथ उनका आत्मीय जुड़ाव बना रहा और आज भी लोग उनके कार्यकाल को याद कर रहे हैं.

कलेर, किंजर और मेहंदिया क्षेत्र में दिनभर रही शोक की चर्चा

बुधवार को उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अरवल जिले के कलेर, किंजर, मेहंदिया और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया. गुरुवार को दिनभर लोग इस दुखद घटना की चर्चा करते रहे और दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते रहे.

लोगों ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

कई लोगों ने धनंजय कुमार के निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read: कलेर में वाहन चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, दो चोरी की बाइक बरामद, तीन युवक हिरासत में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >