पुलिस लाइन में गर्मी से बेहोश हुई महिला सिपाही, भर्ती

जिले में भीषण गर्मी कहर बनकर तांडव मचा रहा है. भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिये गये हैं. इसके बावजूद लोग अपनी ड्यूटी पर ही गर्मी का शिकार होकर बेहोश हो जा रहे हैं.

जहानाबाद. जिले में भीषण गर्मी कहर बनकर तांडव मचा रहा है. भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिये गये हैं. इसके बावजूद लोग अपनी ड्यूटी पर ही गर्मी का शिकार होकर बेहोश हो जा रहे हैं. शुक्रवार को जहानाबाद पुलिस लाइन में भीषण गर्मी के कारण एक महिला सिपाही बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला सिपाही अनिता कुमारी पुलिस लाइन में पदस्थापित है. भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी. वह पुलिस लाइन के अधिकारियों से छुट्टी लेने के लिए लाइन में लगी थी, तभी अचानक लाइन में ही गश्त खाकर कर गिर गयी और बेहोश हो गयी. इसके बाद अन्य सिपाहियों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >