जहानाबाद में तालाब में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, शौच के लिए घर से निकले थे रामून मांझी

जहानाबाद में शौच के लिए घर से निकले 75 वर्षीय बुजुर्ग रामून मांझी की तालाब में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्रतिनिधि, जहानाबाद. हुलासगंज थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में तालाब में डूबने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान डिहुरी गांव निवासी रामून मांझी के रूप में हुई है. वह सोमवार की शाम शौच के लिए घर से निकले थे.

देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई खोजबीन

मृतक के परिजन संजय मांझी ने बताया कि गांव के पूर्व की ओर एक तालाब है, जहां लोग अक्सर शौच के लिए जाते हैं. रामून मांझी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की. आसपास तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला.

जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस के समीप मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

तालाब में मिला बुजुर्ग का शव

काफी देर तक खोजबीन के बाद रामून मांझी का शव तालाब से बरामद किया गया. परिजनों के अनुसार, संभवत: तालाब के किनारे पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चले गये और डूबने से उनकी मौत हो गयी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

तालाब से शव निकालने के बाद घटना की सूचना हुलासगंज पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. हुलासगंज थाना प्रभारी अरविंद केशव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद घटना की छानबीन और आगे की प्रक्रिया जारी है.

बुजुर्ग की मौत से परिवार में पसरा मातम

तालाब में डूबने से रामून मांझी की मौत के बाद उनके परिजन शोक में डूबे हुए हैं. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.

ALSO READ : जहानाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अनुराग

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >