शौच करने गये बुजुर्ग की नदी में डूबने से हुई मौत

Elderly man dies after drowning in river while defecating

मखदुमपुर. बुधवार की दोपहर मखदुमपुर थाना के सामोचक मुसहर टोली के समीप नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान मखदुमपुरडीह वार्ड 16 के समोचक मुसहर टोली निवासी 55 वर्षीय विलास मांझी के रूप में की गई है. घटना के सम्बंध में मृतक विलास मांझी की पत्नी शांति देवी ने बताया कि विलास मांझी बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे शौच करने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहर टोली के समीप जमुना नदी के किनारे गए थे. कुछ घण्टे बीतने के बाद खबर मिली कि वो नदी के दलदल में गिरे हुए हैं. घटनास्थल आकर देखा तो वो मृत पाए गए. मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में सब ठीक-ठाक था. बेटे की शादी में 12 दिन बचे थे लेकिन वो खुद ही दुनिया से चले गए. घटना से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर मखदुमपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >