जहानाबाद में कांग्रेस का विरोध मार्च, राम मंदिर चंदे के कथित दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Jehanabad Congress protest: जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा दुरुपयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Jehanabad Congress protest: जहानाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चंदे और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के आरोपों को लेकर गुरुवार को विरोध मार्च निकाला. कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार के नेतृत्व में निकला यह मार्च उंटा मोड़ से शुरू होकर अरवल मोड़ तक पहुंचा. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की.

मार्च के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ श्रीराम मंदिर के लिए चंदा दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे के कथित दुरुपयोग के आरोप सामने आने से करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष की ओर से मुद्दा उठाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, लेकिन जांच को निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित रखने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इतने गंभीर मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है. उन्होंने निष्पक्ष जांच पूरी होने तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से हटाने की भी मांग की.

महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी महंगाई और भ्रष्टाचार समाप्त करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन वर्तमान समय में महंगाई और भ्रष्टाचार दोनों बढ़े हैं. उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर व्यवस्था विफल होने का आरोप लगाया. विरोध मार्च और सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok Jehanabad

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >