राहुल गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध जहानाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन

जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में पीएम मोदी का पुतला फूंका और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Jehanabad News : प्रधानमंत्री आवास के समीप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अरवल मोड़ के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने किया.

केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की अनदेखी का आरोप

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और सरकार जनता तथा युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है.

पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई का उठाया मुद्दा

नेताओं ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से छात्र-छात्राएं परेशान हैं और अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप था कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और प्रदर्शन खत्म कराने की कोशिश की.

राहुल गांधी की हिरासत पर जताया विरोध

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता छात्रों की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया. इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया.

छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा

सभा में वक्ताओं ने राहुल गांधी के हवाले से कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग करती रहेगी.

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, प्रांतीय नेता अशोक प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >