विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए शुरू हुआ ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ 30 दिन में होगा निस्तारण

बिहार सरकार ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल लॉन्च किया है। अब छात्र ऑनलाइन शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

Student Support Portal : अरवल में मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने विद्यार्थियों की शिकायतों और समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर अरवल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी संयुक्त रूप से उपस्थित रहीं. जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

शैक्षणिक समस्याओं की ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत

‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के माध्यम से सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों के विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. प्राप्त शिकायतों और सुझावों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा.

विद्यार्थी कक्षाओं के नियमित संचालन, शिक्षकों की उपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल, अनधिकृत शुल्क वसूली, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रयोगशाला और बैठने की व्यवस्था समेत अन्य शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अपने सुझाव भी पोर्टल के माध्यम से साझा कर सकेंगे.

हर महीने लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

विद्यार्थियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा. इसका पहला शिविर 25 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. यदि चौथे मंगलवार को अवकाश रहेगा तो शिविर अगले कार्य दिवस पर लगाया जाएगा.

शिविर में मिलेगा कंप्यूटर और इंटरनेट का सुविधा

शिविरों का आयोजन विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों और छात्रावासों में किया जाएगा. विद्यार्थियों की सहायता के लिए शिविर में कियोस्क की व्यवस्था रहेगी, जहां कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी.

30 दिनों के भीतर होगा शिकायतों का निस्तारण

प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए अधिकतम 30 दिनों के भीतर अंतिम रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा. शिकायतों के समाधान के लिए पोर्टल पर L-1, L-2 और L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं.

अधिकारियों और कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जिला स्तर पर ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ से संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. जिले में आयोजित होने वाले विद्यार्थी सहयोग शिविरों का निरीक्षण और अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाएगा. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को विद्यार्थियों की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. प्रशासन का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना और विद्यार्थियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >