पटना हॉस्टल कांड: धमकी भरे लेटर के बाद NEET छात्रा के घर पर लगे CCTV, जहानाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा

Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत मामले में CBI जांच जारी है. इसी बीच पीड़ित परिवार को धमकी भरे पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है. कैमरे भी लगाए गए हैं.

Patna NEET Student Death case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है. अब इस मामले की जांच CBI कर रही है. जांच शुरू होते ही पीड़ित परिवार को धमकी मिलने का मामला सामने आया है. परिवार के जहानाबाद स्थित घर पर दो बार अज्ञात लोगों ने धमकी भरे पत्र फेंके.

इन पत्रों में केस को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई. परिवार से चुप रहने को कहा गया. लेटर पर ये भी लिखा गया था कि जैसे बेटी मरी वैसे ही दो दिन में तेरा बेटा भी मरेगा. इससे घर के लोग दहशत में हैं. परिवार ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और CBI को सूचना दी. मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है. घर में कैमरे लगाए जा रहे हैं.

24 घंटे पुलिस तैनात

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घर पर चौबीसों घंटे दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि परिवार की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

घर में लगाए गए चार CCTV

सुरक्षा के लिए घर में चार CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इनका मकसद आसपास की हर गतिविधि रिकॉर्ड करना है. प्रशासन को उम्मीद है कि इससे धमकी देने वालों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

इलाके में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. CBI की टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है. संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है. परिवार को अब सिर्फ न्याय का इंतजार है.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: सस्पेंडेड SI से 4 घंटे तक क्या-क्या पूछी CBI? पप्पू यादव ने पटना SSP पर लगाए आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >