882 केन बियर के साथ कार चालक गिरफ्तार

मंगलवार को नगर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका नंबर एक के समीप से बियर की खेप ले जा रहे एक सेंट्रो कार को पकड़ा है जिसमें पुलिस ने 882 केन बियर बरामद किया है. बरामद केन बियर के आधार पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

जहानाबाद.

गिरफ्तार कार चालक पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के कोसुत का रहने वाला रामप्रवेश राम का पुत्र दिलीप कुमार बताया जाता है, जिसे पुलिस ने शराब की खेप ले जा रहे कार के साथ पकड़ा है. नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सेंट्रो कार पर शराब की खेप पटना-गया रोड के रास्ते गुजरने वाली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका नंबर एक के समीप चेकिंग अभियान चलाया एवं मिले निशानदेही के आधार पर पुलिस ने शराब की खेप लदे सेंट्रो कार को पकड़ा. जब्त सेंट्रो कार का मालिक कौन है या फिर गाड़ी चोरी की है, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है. बरामद केन बियर में गॉडफादर ब्रांड के 500 एमएल का 228 केन बियर एवं किंगफिशर 500 एमएल का 654 केन बियर बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >