भाजपा विधान पार्षद के भतीजे के बंद घर को चोरों नें बनाया निशाना, पीतल-तांबे के बर्तन समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

जहानाबाद में भाजपा एमएलसी के भतीजे के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना। पीतल-तांबे के बर्तन और कीमती सामान लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी।

जहानाबाद.नगर थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित गृहस्वामी दीपक पुणे में रक्षा लेखा विभाग (सीडीए) में कार्यरत हैं तथा वे भाजपा एमएलसी अनिल शर्मा के भतीजे बताए जाते हैं.घटना के बाद इलाके के लोगों में पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी है.

दीपक सपरिवार पुणे में रहते हैं. पैतृक घर की देखरेख के लिए उन्होंने एक नौकर रखा है. बुधवार की शाम जब नौकर सुबोध कुमार घर पर पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए. घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान इधर -उधर बिखरा था. पीड़ित के चचेरे भाई ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर लगे 7 सीलिंग फैन, बिजली के कॉपर वायर और दो खिड़कियों के ग्रिल तक उखाड़ लिए हैं. इसके अलावा घर में रखे कीमती पीतल और तांबे के बर्तन भी गायब हैं.

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों और गृहस्वामी को दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और छानबीन के लिए मौके पर पहुंची. फिलहाल, पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >