जहानाबाद: हुलासगंज के बिशुनपुर में अधेड़ की हत्या कर फल्गु नदी में फेंका शव, बौरी पुल पर लावारिस मिली बाइक; एक हिरासत में

जहानाबाद के हुलासगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बिशुनपुर गांव के गोंगा यादव की निर्मम हत्या कर शव को फल्गु नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है.

Jehanabad News: जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर गांव निवासी गोंगा यादव की अपराधियों द्वारा हत्या कर शव फल्गु नदी में फेंके जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फल्गु नदी के बौरी स्थित पुल पर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी. मामले को संदिग्ध मानते हुए जब हुलासगंज पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि यह बाइक बिशुनपुर गांव के गोंगा यादव की है और वह अपने घर से गायब हैं.

रात में हुआ था विवाद, संदेही को पुलिस ने दबोचा

पुलिस टीम जब बिशुनपुर गांव में जांच के लिए पहुंची, तो गोंगा यादव के घर पर कोई मौजूद नहीं मिला. आस-पड़ोस के ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि बीती रात गोंगा यादव के साथ कुछ लोगों का तीखा विवाद और हो-हल्ला हुआ था. घटना के बाद से ही विवाद में शामिल अन्य सभी लोग गांव छोड़कर फरार पाए गए. पुलिस ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर विवाद में शामिल मुख्य संदेही ओम प्रकाश यादव उर्फ बबलू को हिरासत में ले लिया.

फल्गु नदी से बरामद हुआ शव, परिजनों में कोहराम

इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के समीप फल्गु नदी में एक अज्ञात शव उतराया हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान लापता गोंगा यादव के रूप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया.

अन्यत्र हत्या कर नदी में शव फेंकने की आशंका: थानाध्यक्ष (कोट)

"बौरी पुल पर लावारिस बाइक और नदी से शव बरामदगी के बाद मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया शव को देखने से स्पष्ट प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फल्गु नदी में फेंक दिया गया था. घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है." अरविंद किशोर, थानाध्यक्ष, हुलासगंज

Also Read: जहानाबाद: मोरहर नदी उफान पर, शकुराबाद पुल पर 1 फीट ऊपर बह रहा पानी; जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे लोग, मंडराया हादसे का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >