कल जानी थी बारात और आज घर से निकली अर्थी, शादी की खुशियां मातम में बदली

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. इनमें से एक मृतक के बड़े भाई की 23 अप्रैल को शादी थी. लेकिन शादी से पहले ही घर से अर्थी निकली. शादी वाले घर में एकाएक मातम पसर गया.

Bihar News: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना इलाके के चौहरमल चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर ने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. मृतकों की पहचान मखदुमपुर थाना इलाके के धराउत गांव निवासी नीरू कुमार और अमन कुमार के रूप में की गई है.

कैसे हुई घटना?

बताया जाता है कि नीरू कुमार के बड़े भाई की शादी तय थी और घर में बारात जाने की तैयारी चल रही थी. इसी सिलसिले में नीरू अपने दोस्त अमन के साथ ई-रिक्शा से अपनी बहन को लाने गंगापुर जा रहा था. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही ई-रिक्शा चौहरमल मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही नीरू कुमार की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल अमन को आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. जिस घर में शादी की खुशियां और बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया.

शादी वाले घर में पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार, घर में शादी का माहौल था और बारात जाने को लेकर तैयारी चल रही थी. लेकिन इस घटना ने शादी का माहौल मातम में बदल गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शादी के गीतों की जगह अब चीख-पुकार और सिसकियों की आवाजें गूंज रही हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: भागलपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >