बिहार में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल उद्घाटन से पहले ढहा, मची अफरातफरी, कई मजदूर घायल

Bihar News: जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के शादीपुर रतन बिगहा गांव के पास रविवार को एक निर्माणाधीन पुल पूरी तरह से टूटकर गिर गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. वहीं स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया है कि इस पुल के निर्माण में एकदम घटिया और खराब किस्म के सामानों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण यह पुल टूटा है.

Bihar News: बिहार में अलग-अलग जगहों से कभी निर्माणाधीन पुल, तो कभी उद्घाटन होने के बाद पुल के गिरने की घटना सामने आते रहती है. इसी कड़ी में आज राज्य के जहानाबाद जिले से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन पुल पूरी तरह से टूटकर गिर गया. मामला जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के शादीपुर रतन बिगहा गांव के पास की है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया और सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंच गये. इस घटना में दो मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है.

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत हो रहा था पुल का निर्माण

जहानाबाद जिले में इस पुल का निर्माण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा था. इस पुल का नाम आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे 119 डी है, जो बीते रविवार को देखते ही देखते ध्वस्त हो गया. भारतमाला प्रोजेक्ट भारत सरकार की एक योजना है, जिसके तहत देशभर में सड़कों का निर्माण किया जाता है. इस परियोजना की शुरुआत साल 2017 में हुई थी.

घायल मजदूरों का चल रहा इलाज

इस निर्माणाधीन पुल के गिरने से वहां काम कर रहा दो मजदूरों के ऊपर मलवा गिर गया, जिसके कारण वे गंभार रुप से घायल हो गये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

घटिया किस्म का सामान इस्तेमाल करने का लगा आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यह आरोप लगाया है कि इस पुल के निर्माण में एकदम घटिया और खराब किस्म के सामानों का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण इस प्रकार की घटना हुई और पुल पूरी तरह से टूटकर बिखर गया. जिले के स्थानीय लोग और ग्रामीणों ने इस घटना के बाद जांच की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: Lalu Yadav: ‘लालू यादव का मतलब ही होता है…’, बिहार के डिप्टी सीएम ने पूर्व सीएम पर बोला करारा हमला

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे है आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे

आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे है, जिसे केंद्र सरकार ने साल 2021 में हरी झंडी दिखाई थी. इस 189 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 6000 करोड़ की राशि से किया जा रहा है. साल 2024 तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण की समस्या के कारण अभी इस निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. (हर्षित कुमार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >