Jehanabad : अरवल व कुर्था विस क्षेत्रों में जागरूकता अभियान तेज

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर अरवल और कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है.

अरवल.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर अरवल और कुर्था विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं घर-घर जाकर मतदाताओं को न केवल मतदान के अधिकार और प्रक्रिया की जानकारी दे रही हैं, बल्कि उन्हें इवीएम और वीवीपैट (के उपयोग की भी जानकारी दे रही हैं. इस दौरान महिलाओं और युवाओं को निर्भीक और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है. सेविकाएं यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी मतदाता तकनीकी कारणों से मतदान से वंचित न रहे. अभियान के दौरान मतदाताओं को यह बताया जा रहा है कि वीवीपैट का उपयोग कर वे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, वह वोट उसी को गया है. वीवीपैट की पर्ची पर कुछ सेकेंड के लिए उम्मीदवार का नाम, चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम दिखाई देता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है. वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत यह भी बताया जा रहा है कि जो नागरिक 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष के हो चुके हैं या 1 अक्टूबर 2025 तक हो जाएंगे, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. इसके लिए आवश्यक घोषणा पत्र और दस्तावेज भी जमा करने होंगे. वहीं सभी सेविकाएं आम नागरिकों को यह जानकारी दे रही हैं कि वे इन फार्मों को सही दस्तावेजों के साथ समय रहते भरें, ताकि चुनाव में उनका मतदाता अधिकार सुरक्षित रह सके. जिला प्रशासन का यह प्रयास लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >