Jehanabad : दोस्तों के साथ स्नान करने गया किशोर मुख्य सोन नहर में डूबा

महेंदिया स्थित मुख्य सोन नहर में मंगलवार को नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया जिसकी पहचान अरवल जिले के महेंदिया थाना अंतर्गत विनोद चौधरी का पुत्र पवन कुमार (13 वर्ष) के रूप में की गयी है.

कलेर

. महेंदिया स्थित मुख्य सोन नहर में मंगलवार को नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया जिसकी पहचान अरवल जिले के महेंदिया थाना अंतर्गत विनोद चौधरी का पुत्र पवन कुमार (13 वर्ष) के रूप में की गयी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पवन अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महेंदिया स्थित सोन नहर में पहुंचा था जहां वह नहाने के दौरान गहरे पानी में जाकर डूब गया. हालांकि इस दौरान उसके साथियों द्वारा बचाने का पूरा प्रयास भी किया गया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चला गया था. सोन नहर में पवन अपने छोटे भाई प्रमोद के साथ-साथ अपने गांव के छह अन्य लडकों के साथ नहाने गया था. गांव में इन बच्चों के साथ प्लानिंग कर नहर में स्नान करने आया था, जहां स्नान करने के दौरान वह डूब गया. हालांकि इसके छोटे भाई प्रमोद के द्वारा इसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन वह डूबने से बच नहीं पाया. पवन के नहर में डूबने की खबर सुनकर सीओ सर्वेश कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष चन्दन कुमार झा घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की. संवाद प्रेषण तक पदाधिकारियों द्वारा किशोर की खोजबीन जारी थी. करीब दो दर्जन स्थानीय गोताखोर को शव ढूंढने में लगे हुए हैं. जाल के सहारे भी शव को खोजने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल पाया. घटना के बाद पुलिस प्रशासन के अलावे काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मुख्य सोन नहर पर मौजूद दिखें. प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. महेंदिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना से टीम चल दी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीम शीघ्र पहुंचकर खोजबीन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >