Jehanabad : मंडल कारा काको में शराब मामले में बंद कैदी ने बाथरूम में लगायी फांसी

जिले के मंडल कारा काको में शराब के मामले में बंद एक कैदी के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है.

जहानाबाद

. जिले के मंडल कारा काको में शराब के मामले में बंद एक कैदी के आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है. मृतक कल्पा थाना क्षेत्र के गुहापाकड़ का रहने वाला अखिलेश यादव का पुत्र उज्ज्वल कुमार (26 वर्ष) बताया जाता है, जो मद्य निषेध के पुराने मामले में दो दिन पूर्व जेल गया था लेकिन 19 सितंबर को उसका शव कारा अस्पताल के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला है.

कैदी की मौत की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में कैदी को इलाज के लिए कारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर मो फैज अहमद ने कैदी को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि कैदी कारा अस्पताल के शौचालय में बने खिड़की के रॉड में गमछे के फांसी का फंदा बनाकर लटक खुदकुशी कर ली है. इस संदर्भ में जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि कैदी स्मैक जैसे गंभीर नशे की जद में था. मद्य निषेध के मामले में 18 सितंबर को स्थानीय पुलिस द्वारा मंडल कारा भेजा गया था. 19 सितंबर की रात उल्टी की शिकायत होने पर कारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से वह घूमते-घूमते शौचालय में गया और गमछे के फांसी का फंदा बनाकर खिड़की की रॉड से लटक कर खुदकुशी कर ली. कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच पटना भेजा गया है. कारा प्रशासन ने बताया है कि मृत कैदी के आत्महत्या के कई लक्षण दिखाई दिए हैं. सूत्र बताते हैं कि मृतक के परिजन पुलिस प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक प्रशासन से खफा परिजन मृत कैदी को बिना पोस्टमार्टम कराये पीएमसीएच से लेकर कहीं दूसरे जगह चले गये थे, जहां से पुलिस ने मृतक के साथ परिजनों को अपने साथ ले जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है. परिजनों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें गलत सूचना दी जिससे वह आक्रोशित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >