Jehanabad : करपी में इलाज के दौरान प्रसूता की गयी जान

वंशी थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी यमुना दास की बहू की मौत एक निजी नर्सिंग होम में चिकित्सा के क्रम में हो गयी.

करपी. वंशी थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी यमुना दास की बहू की मौत एक निजी नर्सिंग होम में चिकित्सा के क्रम में हो गयी. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका प्रसूति थी जिनके स्वजनों के द्वारा प्रसूति की तबीयत खराब होने पर सोनभद्र के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सा के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

प्रसूति की मौत के बाद स्वजनों के द्वारा चिकित्सा के क्रम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा समुचित चिकित्सा नहीं होने के कारण हमलोग पीड़िता को निजी एक नर्सिंग होम में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सा के क्रम में मौत हो गयी. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >