पैसे के लिए मरीज के पति को बनाया बंधक, मां से छीना आभूषण

इलाज कराने आयी मरीज ने लगाया आरोप पूछताछ के लिए पुलिस क्लिनिक संचालिका को ले गयी थाना जहानाबाद (नगर) : अरवल मोड़ के समीप सूर्यादीप इमरजेंसी हॉस्पिटल में पैसे के लिए एक मरीज के परिजन को बंधक बनाया गया तथा आभूषण छीन लिये गये. शकुराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारी निवासी मरीज अनीता कुमारी ने यह […]

इलाज कराने आयी मरीज ने लगाया आरोप

पूछताछ के लिए पुलिस क्लिनिक संचालिका को ले गयी थाना
जहानाबाद (नगर) : अरवल मोड़ के समीप सूर्यादीप इमरजेंसी हॉस्पिटल में पैसे के लिए एक मरीज के परिजन को बंधक बनाया गया तथा आभूषण छीन लिये गये. शकुराबाद थाना क्षेत्र के मुरहारी निवासी मरीज अनीता कुमारी ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि वह गैस होने की शिकायत का इलाज कराने आयी थी. वह गर्भवती है तथा शीघ्र ही उसका प्रसव होनेवाला है. अस्पताल संचालिका द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गयी तथा इसके लिए पैसे की मांग की गयी.
पैसे नहीं देने पर उसके पति रजनीश कुमार को बंधक बना लिया गया तथा मां सुनैना देवी से आभूषण छीन लिया गया. इसके बाद मरीज के परिजन द्वारा हंगामा किया गया. हंगामे की जानकारी होते ही नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा क्लिनिक संचालिका को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी. इस संबंध में क्लिनिक संचालिका गीता कुमारी ने बताया कि मरीज प्रसव कराने आयी थी. नाॅर्मल प्रसव नहीं होने के कारण ऑपरेशन की सलाह दी गयी. इसके लिए पैसा जमा कराने को कहा गया, लेकिन मरीज के परिजन पैसा जमा करने के बजाय आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि क्लिनिक संचालक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. मामले की जांच हो रही है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >