छापेमारी में तीन सड़क लुटेरे हुए गिरफ्तार

जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी-सुकियावां सड़क मार्ग पर गिंजी गांव के समीप तीन दिनों पूर्व हुए सड़क लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. लूटकांड में शामिल तीन लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही […]

जहानाबाद : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी-सुकियावां सड़क मार्ग पर गिंजी गांव के समीप तीन दिनों पूर्व हुए सड़क लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. लूटकांड में शामिल तीन लूटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस सिलसिले में एसडीपीओ असफाक अंसारी और घोसी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हरेंद्र कुमार ने घोसी थाने में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में तिसौर गांव का निवासी राकेश पासवान, ढोंगरा निवासी शंकर मांझी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के निर्माणी मठ गांव का निवासी विकास यादव शामिल है.

बता दें कि 27 अक्तूबर की रात गिंजी गांव के समीप वाहन लुटेरों ने शीशम का पेड़ काटकर सड़क पर गिरा दिया था और कई वाहनों से लूटपाट की थी. प्रेस कान्फ्रेंस में एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए खोजी कुत्ते को लगाया गया था. जो राकेश पासवान और शंकर मांझी के घर में घुसा. राकेश पासवान की निशानदेही पर विकास यादव नामक तीसरे लुटेरे की गिरफ्तारी हुई. घटनास्थल पर भागने के क्रम में लुटेरों के चप्पल, आरी, गमछे, चादर पड़े मिले थे.

तहकीकात के दौरान छूटा हुआ एक चप्पल राकेश पासवान का था. उसे पहनाया गया जो सटिक बैठा. पुलिस के समक्ष उक्त तीनों लूटेरों ने अपना अपराध कबूल किया है. और घटना में शामिल अपने गिरोह के सदस्यों का नाम बताया है. अन्य लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार 27 अक्तूबर की रात गिंजी गांव के समीप तीन ट्रक और एक बोलेरो गाड़ी में लूटपाट की गयी थी. हल्ला होने पर भागने के क्रम में लुटेरों के सामान घटनास्थल से बरामद हुआ था.

घोसी में तीन दिनों पूर्व वाहनों से हुई लूट के मामले का हुआ खुलासा
प्रेस कान्फ्रेंस कर एसडीपीओ ने दी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >