स्टेशन इलाके से हटाया गया अतिक्रमण

कार्रवाई. नगर पर्षद के कार्यापालक पदािधकारी ने चलाया अिभयान जहानाबाद नगर : शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने का प्रशासनिक अभियान बुधवार को भी जारी रहा. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में नपकर्मियों ने अरवल मोड़ तथा स्टेशन इलाके से अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा. प्रशासन का बुलडोजर सड़कों पर दौड़ता […]

कार्रवाई. नगर पर्षद के कार्यापालक पदािधकारी ने चलाया अिभयान

जहानाबाद नगर : शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराने का प्रशासनिक अभियान बुधवार को भी जारी रहा. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में नपकर्मियों ने अरवल मोड़ तथा स्टेशन इलाके से अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा. प्रशासन का बुलडोजर सड़कों पर दौड़ता रहा तथा जहां भी अतिक्रमण दिखा उसे हटा दिया गया. जिले में अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई काफी कम जाने के बाद वाहनों के परिचालन में आ रही परेशानी तथा लगातार हो रही दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू की है.
एक सप्ताह पूर्व जिला मुख्यालय के उंटा सब्जी मंडी के समीप से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई. थी. जिसके बाद शहर के मलहचक मोड़, अस्पताल मोड़, अरवल मोड़, फीदाहुसैन मोड़, राजाबाजार आदि इलाके से अतिक्रमण हटाया गया था. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के बाद अरवल मोड़ तथा स्टेशन इलाके में फिर से अतिक्रमणकारियों ने पांव पसारना आरंभ कर दिया था. इसे देखते हुए बुधवार को नप प्रशासन द्वारा फिर से अभियान चलाकर अरवल मोड़ तथा स्टेशन इलाके को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया.
अवैध पार्किंग पर नहीं लग रहा लगाम : जिला प्रशासन द्वारा सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के साथ ही अवैध पार्किंग पर भी रोक लगाने की घोषणा की गयी थी. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कई स्थानों पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया था. बावजूद इसके अवैध पार्किंग पर लगाम नहीं लग रहा है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध पार्किंग बदस्तूर जारी है जिसके कारण सड़क जाम तथा दुर्घटनाएं हो रही है. लोग सड़कों पर आड़े-तिरक्षे अपनी गाड़ी खड़ा कर बाजार करने चले जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >