आज से 15 दिसंबर तक करा लें जीएसटी का पंजीयन

व्यवसािययों के साथ बैठक करते वािणज्य कर िवभाग के सहायक आयुक्त. व्यापारियों को बतायी जीएसटी में पंजीयन करने की प्रक्रिया एक अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू किया जाना है जहानाबाद : शहर के एक उत्सव हॉल में मंगलवार को वाणिज्य-कर सहायक आयुक्त ने जहानाबाद और अरवल के व्यवसायियों के साथ अहम बैठक कर जीएसटी के […]

व्यवसािययों के साथ बैठक करते वािणज्य कर िवभाग के सहायक आयुक्त.

व्यापारियों को बतायी जीएसटी में पंजीयन करने की प्रक्रिया
एक अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू किया जाना है
जहानाबाद : शहर के एक उत्सव हॉल में मंगलवार को वाणिज्य-कर सहायक आयुक्त ने जहानाबाद और अरवल के व्यवसायियों के साथ अहम बैठक कर जीएसटी के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी. बैठक में व्यवसायियों और अधिवक्ताओं को भी जीएसटी में पंजीयन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गयी. उनके द्वारा बताया गया कि कैसे कॉमर्शियल टैक्स बेवसाइट से लॉग-इन कर जीएसटी के लॉग-इन में जाकर पंजीयन किया जायेगा.
बैठक के साथ-साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिसमें सहायक आयुक्त नरेंद्र प्रताप सिंह, वाणिज्य कर पदाधिकारी मनीष कुमार बिहारी, कर्मी मनोरंजन कुमार तिवारी ने इस अवसर पर मौजूद अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्रा, राजी कुमारी, रमेश प्रसाद, सूर्य भूषण प्रसाद, अमिताभ प्रियदर्शी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के कैलाश पोद्दार, अरवल से संजय कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र प्रसाद, संतोष कुमार समेत पहुंचे सैकड़ों लोगों को जीएसटी के बारीकियों से अवगत कराया.
आयुक्त ने कहा कि एक अप्रैल 2017 से जीएसटी लागू किया जाना है. व्यवसायी विभागीय निर्देशों के आलोक में दिनांक 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक जीएसटी के अधीन अवश्य ही अपने संस्थान का पंजीयन करा लें. जिन लोगों ने वैट नंबर नहीं लिया है. वे अभी भी वैट के लिए आवेदन देकर पंजीयन करा सकते हैं. जीएसटी के दायरे में हर व्यवसायी को आना होगा. कोई भी इससे अब वंचित नहीं रह सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >