विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ की बैठक

दुल्हिनबाजार : प्रखंड के स्थानीय बाजार स्थित सर्वेश यादव के मकान में रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ का बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की.जानकारी के अनुसार बैठक में प्रखंड की 14 पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया. बैठक के दौरान पटना जिले के सरपंच संघ के अध्यक्ष संगीता देवी ने […]

दुल्हिनबाजार : प्रखंड के स्थानीय बाजार स्थित सर्वेश यादव के मकान में रविवार को विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच संघ का बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र यादव ने की.जानकारी के अनुसार बैठक में प्रखंड की 14 पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया. बैठक के दौरान पटना जिले के सरपंच संघ के अध्यक्ष संगीता देवी ने राज्य सरकार से सरपंचों के लिए दस हजार रुपये, उपसरपंच के लिए पांच हजार रुपये व पंचों के लिए ढ़ाई हजार रुपये प्रति माह वेतन के साथ पेंशन व सुरक्षा की मांग करते हुए कही.

इन सभी मांगों को लेकर पांच दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया जायेगाबैठक में मौजूद सरपंचों का कहना है कि हमलोगों को ग्राम पंचायत में मुखिया के द्वारा करायी जा रही कार्यों की जांच करने का अधिकार दिया जाये व सभी ग्राम कचहरी में चौकीदार की व्यवस्था की जाये. वहीं ग्राम कचहरी में स्थानीय थानेदार की उपस्थिति अनिवार्य किया जाये, ताकि सरपंच अपने आप को न्याय करते समय सुरक्षित महसूस कर सकें. बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रजनीकांत शर्मा आिद थे.

विनय कुमार, नरेंद्र कुमार, सीमा देवी व रजनी देवी के अलावे प्रखंड के सभी सरपंच मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >